फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रास्ते में स्कूटर छोड़कर किशोरी हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी धर्मावाला में रास्ते में स्कूटर छोड़कर लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 18 नवंबर को दिन में एक बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से काॅफी लाने की बात कहकर स्कूटर से निकली। शाम 4.40 बजे उसके फोन से एक मैसेज आया कि जो स्कूटर वह ले गई थी, वह धर्मावाला चौक पर खड़ा है, उसे आप ले जाओ, मैं जा रही हूं। यह कहकर उसने फोन बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें शक है एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें