फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी की आत्महत्या के मामले में किशोर और उसकी दोस्त पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रेमनगर में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक किशोर और उसकी दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि नई मीठीबेरी निवासी महिला ने थाने में शिकायत की है।I
विज्ञापन

Iउन्होंने बताया कि उनकी बेटी स्थानीय निवासी एक किशोर से प्यार करती थी। किशोर उससे लगातार बात करता रहता था। लेकिन, कुछ दिनों से उसने धोखा देना शुरू कर दिया। इस बात को उनकी बेटी ने सुसाइड नोट में भी लिखा।
I
Iआरोप है कि अब इस किशोर की एक दोस्त भी उनकी बेटी को धमका रही थी। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किशोर और उसकी दोस्त के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी ने छह नवंबर को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें