फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के भीमावाला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 11 मार्च को रात साढ़े नौ बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी लापता हो गई। बताया कि काफी ढूंढ़ने और रिश्तेदारों से पता करने पर भी उनकी बेटी का कुछ पता नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें