विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने जलालिया बैरियर के पास से स्कूटर चोरी होने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बाढ़वाला निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तीन मार्च को वह अपने पुत्र को छोड़ने के लिए बाढ़वाला से विकासनगर की ओर गए थे। बताया कि वापसी में जलालिया बैरियर से कुछ दूरी पर वह अपना स्कूटर सड़क पर खड़ा कर शौच के लिए चले गए। चाबी स्कूटर पर लगी थी। बताया दो युवक आए, उनमें से एक स्कूटर को स्टार्ट कर ले गया। बताया उन्होंने पीछा किया। लेकिन, युवक स्कूटर लेकर निकल गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद