फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागी किशोरी ने रखी ऐसी मांग, पुलिस वाले रह गए हैरान

Tue, 03 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मुरादाबाद के एक गांव से पांच दिन पहले घर से फरार हुई एक किशोरी मंगलवार को रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। यहां उसने अपने सौतेले मां-बाप पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई तो पुलिस वाले उलझन में पड़ गए। अब पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मां-बाप के उत्पीड़न से तंग आकर पांच दिन पहले घर से निकल गई थी। उसके बाद ट्रेन में सवार होकर रुड़की पहुंच गई।

भटकते हुए किशोरी रुड़की कचहरी के पास पहुंची। यहां उसकी मुलाकात पनियाला निवासी ऋतु राम वाल्मीकि से हुई। ऋतु राम ने पहले उसे अपने घर में रखा।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा, 'नहीं रखेंगे अपने साथ'

पु‌ल‌िस - फोटो : Demo Pic
उसके बाद किशोरी के परिजनों से बात की लेकिन, उन्होंने किशोरी को घर ले जाने से इनकार कर दिया है। ऋतु राम को उन्होंने बताया कि किशोरी पहले भी घर से दो बार भाग चुकी है। ऐसे में वह इसे अपने साथ नहीं रखेंगे। किशोरी के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे ऋतु राम से भी पुलिस ने पूछताछ की।

अब पुलिस मुरादाबाद निवासी किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाने का प्रयास कर रही है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें