गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव-2022 रविवार 28 अगस्त को महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में भव्य रूप से मनाया जाएगा। गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्ष सुनीता क्षेत्री ने कहा कि समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिताएं, वृद्धा सम्मान और समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा। साथ ही गोरखाली व्यंजनों और परिधान-गहनों के विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि इस उत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर संयोजिका उपासना थापा, संरक्षक सूर्य विक्रम शाही, गोदावरी थापली, कमला थापा, सचिव पूजा सुब्बा, कोषाध्यक्ष बुद्धिमान थापा, सांस्कृतिक सचिव मीनू आले, पुष्पा क्षेत्री, देविना, कविता क्षेत्री आदि मौजूद रहे। संवाद