फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिल, 20 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से मौजूदा सीजन में जिले में अब तक डेंगू के 20 मरीज सामने आ चुुके हैं।
विज्ञापन

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि देहरादून में शुक्रवार को डेंगू के दो मरीज पाए गए। जिसमें से एक मरीज अनीता बिष्ट (29) चार धाम अस्पताल में और शिव प्रसाद सेमवाल (47) राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की स्थिति ठीक है। जिले में अब तक मिले 20 डेंगू मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जोशी ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद और नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्करों की ओर से लगातार आपसी समन्वय बनाकर डेंगू बुखार के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जुलाई महीने से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में जनसामान्य के बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार-प्रसार, लार्वा सर्वे, सोर्स का पता करने और दवा छिड़काव व फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें