फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पावर ग्रिड के सब स्टेशन में तकनीकी खामी, गढ़वाल में 10 घंटे छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को दोपहर बाद सुचारू हो पाई ऋषिकेश से बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के मुजफ्फरनगर स्थित सब स्टेशन में तकनीकी खामी आने के कारण शनिवार को गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में अंधेरा छा गया। करीब दस घंटे तक आपूति बाधित रही। दोपहर बाद सुचारू हो सकी।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का मुजफ्फरनगर में सबस्टेशन है। यह भारत के विशाल राष्ट्रीय ग्रिड का हिस्सा है। बिजली के पारेषण (ट्रांसमिशन) का काम करता है, जिससे मुजफ्फरनगर से लेकर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल तक बिजली पहुंचती है। शनिवार को सब स्टेशन में अचानक तकनीकी खामी आने के कारण पिटकुल के ऋषिकेश स्थित सब स्टेशन पर दबाव बढ़ गया। इस कारण यूपीसीएल ने पावर कट कर दिया। इस कारण गढ़वाल मंडल में बिजली जाने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि पावर ग्रिड सब स्टेशन में तकनीकी खामी के कारण एहतियात के तौर पर यहां आपूर्ति काटी गई थी। पावर ग्रिड में सुधार के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं कोई दिक्कत नहीं है, गढ़वाल मंडल में आपूर्ति सुचारू हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें