उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में सहायक अभियोजन अधिकारियों की मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मोनिका, विक्रंात और आशीष की टीम विजेता रही।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ के चेयरमैन न्यायमूर्ति बीएस वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि एक सरकारी वकील को कोर्ट की दोस्ती से दूर रहना चाहिए। कहा कि गवाह को समय रहते सूचित करें। उसकी मेमोरी रिफ्रे श करें और मुकरने वाले गवाहों को कडे़ कानून से अवगत कराएं। लॉ कॉलेज में उत्तराखंड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज नरेंद्र नगर में प्रशिक्षण ले रहे 2016 बैच के सहायक अभियोजन अधिकारियों के लिए मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई थी। इसमें वासुदेव, सीमा रानी व गोविंद की टीम उपविजेता रही। आशीष गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ मूटर घोषित किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा कि समीक्षा अधिकारियों के पास अहम जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनके जोशी, लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश बहुगुणा, हरि विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।