- कहा, टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में देश भर से पहुंचेंगे शिक्षक
देहरादून। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा, टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक 24 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देंगे।
शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा, टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए इसे अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षकों की पदोन्नतियां लटक गई हैं। शिक्षकों को यह भी खतरा बना है कि इस फैसले से उनकी सेवा प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, इस मामले में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। ब्यूरो