फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक, 17 से 22 जनवरी के बीच होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

Fri, 20 Dec 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 21 से 27 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जंतर मंतर पर देंगे धरना
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश के शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के मुताबिक 17 से 22 जनवरी के बीच किसी एक दिन राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। शिक्षक इस दिन देहरादून में जुटेंगे और प्रदेशव्यापी रैली निकालकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

विज्ञापन


वहीं 21 से 27 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान के मुताबिक सरकार पुरानी पेंशन बहाल न कर शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है।

मांग के समर्थन में प्रदेशभर में विकासखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन के बाद अब राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली के मुताबिक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में दो शिक्षक हैं, उनमें से एक और जिन स्कूलों में दो से अधिक शिक्षक हैं, उनमें से दो या अधिक शिक्षक आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में जिला मंत्री प्रमोद रावत, विनोद लखेड़ा, सुभाष कुकरेती, संदीप सोलंकी, प्रमोद तोमर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें