फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 24 को मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकलेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का फैसला लिया है। संघ ने प्रदेशभर के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराने का एलान किया है।
विज्ञापन

शिक्षक भवन, रेस कोर्स में आयोजित संघ की बैठक में प्रांतीय तदर्थ समिति और सभी जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के निर्धारित मानकों को पूरा कर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने से उनमें नाराजगी है। बैठक में सरकारी विद्यालयों में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के बढ़ते हस्तक्षेप पर भी चिंता जताई गई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों को आए दिन नए मोबाइल एप इस्तेमाल करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर वेतन रोकने की धमकी दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। संघ ने चेतावनी दी कि वेतन रोकने की धमकी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ संगठन मोर्चा खोलेगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षक एंड्रॉयड फोन का बहिष्कार भी करेंगे। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत, मनोज तिवारी, दिगंबर सिंह नेगी, जितेंद्र वाल्दिया, वीरेंद्र सिंह कठेत, उत्तम सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें