फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों ने विद्यालयों में की नारेबाजी

Fri, 22 Aug 2025 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज बरोटीवाला में प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी मांगों के लिए शिक्षकों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने विद्यालयों में नारेबाजी की। कार्य बहिष्कार से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन ठप है।
विज्ञापन


उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेश भर में चल रहे शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन व हड़ताल के क्रम में विकासनगर, सहसपुर, कालसी व चकराता विकासखंड के राजकीय इंटर काॅलेजों में शिक्षकों ने प्रदर्शन किए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के इंतजार में वरिष्ठ शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रधानाचार्य के पदों को सीधी भर्ती के बजाए वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को पदोन्नति देकर भरे जाने चाहिए।
उन्होंने भर्ती नियमावली को निरस्त करने, स्थानांतरण की प्रक्रिया को विधिवत संचालन करने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगो पूरा नहीं किया जाता तब तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में विकासनगर विकासखंड के ब्लाॅक अध्यक्ष सुधीर कांति, शाखा अध्यक्ष शक्ति शर्मा, शाखा मंत्री जयपाल सिंह, कालसी ब्लाॅक के मंत्री हेमंत सिंह कठैत समेत सभी विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें