फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षकों का फूटा आक्रोश

Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत एनपीएस, यूपीएस और शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बृहस्पतिवार को डाकपत्थर में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनएमओपीएस के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से संबंधित प्रावधानों की प्रतियां जलाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष संतोष गद्दोही ने कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
जिला मंत्री विनोद मल्ल ने शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के प्रावधान पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की सेवा शर्तों और हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस व्यवस्था पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल, कमल सुयाल, पवन भार्गव, पीतांबर तोमर, मायाराम शर्मा, प्रीतम सिंह, रणवीर सिंह राय, विशंभर सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह राणा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें