फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय कॉलेजों के शिक्षकों का धरना कल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अशासकीय कॉलेजों के शिक्षक वेतन न मिलने व वेतन की गारंटी की मांग को लेकर मंगलवार को गांधी पार्क में धरना देंगे। सरकार के अल्टीमेटम के बाद डीएवी, डीबीएस व एसजीआरआर कॉलेज के शिक्षक धरने के जरिए एक बार फिर एकजुटता दिखाएंगे।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि-महाविद्यालय संघ के महासचिव डॉ. डीके त्यागी ने कहा कि शिक्षकों का धरना 16 फरवरी को प्रस्तावित है। सोमवार को प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी, जिसके बाद अगले दिन सांकेतिक धरना दिया जाएगा। कहा कि शिक्षकों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन अंब्रेला एक्ट में शिक्षकों के वेतन का प्रावधान करना चाहिए। कहा कि पिछले महीने सांकेतिक धरना देने पर सरकार ने शिक्षकों का दो महीने से वेतन रोक दिया है। इससे शिक्षकों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को शिक्षकों से मुलकात के लिए समय देना चाहिए। ताकि, शिक्षक सरकार को अपनी समस्या से अवगत करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें