इन पदों पर अब प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। विभाग को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
इन चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच के बाद इन्हें स्कूलों में रिक्त स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं कला के 60 प्रतिशत सीधी भर्ती के सामान्य एवं महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक नवंबर को एवं हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के दस प्रतिशत सीधी भर्ती के सामान्य एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दो नवंबर को उनके कार्यालय में होगी।
सके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित शिक्षक भर्ती के 1200 से अधिक पदों पर लगी रोक भी हट गई है। हाईकोर्ट से इन नियुक्तियों पर रोक लगाई थी। इन नियुक्तियों में से छह सौ से अधिक शिक्षक गढ़वाल मंडल को मिलने हैं।