वर्ष 2021 के लिए ये शिक्षक हुए पुरस्कृत
राज्यपाल ने 2021 के लिए प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी के गबर सिंह बिष्ट, चमोली की अंजना खत्री, उत्तरकाशी की सरिता, देहरादून के राजीव कुमार पांथरी, हरिद्वार की बीना कौशल, टिहरी के हृदय राम अंथवाल, रुद्रप्रयाग के हेमंत कुमार चौकियाल, चंपावत की मंजू बाला, बागेश्वर के ललित मोहन जोशी, ऊधमसिंह नगर के मोहन सिंह, नैनीताल के नंदलाल आर्य, पिथौरागढ़ के हरीश चंद्र पांडे, अल्मोड़ा के मनोज कुमार पंत को पुरस्कृत किया। जबकि माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी के दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, हरिद्वार की पूनम राणा, पिथौरागढ़ की दीपा खाती, अल्मोड़ा की तनुजा जोशी और पौड़ी के केशर सिंह असवाल को वर्ष 2017 के लिए सम्मानित किया गया। जबकि प्रशिक्षण संस्थान से चंपावत के डॉ.अवनीश कुमार शर्मा को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त इन शिक्षकों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त देहरादून के रमेश बडोनी, बागेश्वर के डॉ.केवलानंद कांडपाल और ऊधमसिंह नगर के रामआश्रय मौर्य को सम्मानित किया