मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पढ़ाई में पैसा आड़े नहीं आएगा। सरकार जल्द आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसके लिए छह करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि प्रवेश परीक्षा से इस विद्यालय में बच्चों को दाखिला मिलेगा। यदि बच्चा होशियार है, लेकिन उसके माता, पिता के पास पैसा नहीं है वे बच्चा इस स्कूल में पढ़ सकेगा, स्कूल के लिए जो बच्चा क्वालीफाई करेगा उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस स्कूल में बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। नये शिक्षा सत्र से शुरू होने वाले इस विद्यालय की 15 फीसदी सीटें अखिल भारतीय स्तर से भरी जाएंगी। स्कूल में खास बात यह होगी कि 40 से अधिक बच्चे एक क्लास में नहीं होंगे। बच्चे के लिए सारी जरूरी सुविधाएं होंगी। माता पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे बच्चों से बहुत कम फीस ली जाएगी।
सरकार ने भ्रष्टाचार के लीकेज को बंद करने का किया प्रयास :पांडे
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यों में पारदर्शिता आई है। सरकार ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के जो लीकेज थे उसे बंद करने की कोशिश की है। प्रदेश के कई स्कूलों में अब भी शिक्षक नहीं हैं। प्रयास किया जा रहा है कि शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जा सके। गेस्ट टीचरों की नियुक्ति से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार कोर्ट में पैरवी कर रही है। उम्मीद है कि इस मसले पर जल्द कोई गाइड लाइन जारी होगी। जिसके आधार पर सरकार काम करेगी।
संस्कृत शिक्षा के इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
-श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग पौड़ी के डा.शैलेंद्र नारायण कोटियाल
-श्रीदेव संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश के कृष्ण प्रसाद उनियाल
-श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी के डा.नवीन चंद बेलवाल
-राजकीय संस्कृत विद्यालय सौडू टिहरी गढ़वाल के पंकज कुमार
-श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय जगजीतपुर कनखल हरिद्वार के डा.गोपाल राम
माध्यमिक के ये शिक्षक हुए पुरस्कृत
अल्मोड़ा से गीता रानी, बागेश्वर से पूरन सिंह, चमोली से नरेंद्र कुमार बहुगुणा, चंपावत से दयाकृष्ण जोशी, देहरादून से संजय कुमार, हरिद्वार से पुष्पांजलि अग्रवाल, नौनीताल से डा.भवतोष भट्ट, पौड़ी गढ़वाल से सरिता उनियाल, पिथौरागढ़ से भाष्करानंद जोशी, रुद्रप्रयाग से विजय वैरवाण, टिहरी गढ़वाल से डा-अशोक बडोनी, उत्तरकाशी से दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, ऊधमसिंह नगर प्रकाश चंद पाठक को पुरस्कृत किया गया।
बेसिक के इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
अल्मोड़ा से पंकज कुमार, बागेश्वर से निर्मला आर्या, चमोली से सुमित्रा फरस्वाण, चंपावत से शंकर सिंह अधिकारी, देहरादून से अर्चना नौटियाल, नैनीताल से गणेश दत्त, पौड़ी गढ़वाल से गबर सिंह, पिथौरागढ़ से अजरा जुनैद, रुद्रप्रयाग से अंजू लिंगवाल, टिहरी गढ़वाल से गीता कठैत, उत्तरकाशी से चंद्रभूषण बिजल्वाण एवं ऊधमसिंहनगर से सहायक अध्यापिका नमिता पंत को पुरस्कृत किया गया।