फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी: डॉ. निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि शिक्षक ही समाज को सशक्त बना सकता है। भावी पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने में हमारे शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सनराइज एकेडमी में कुसुम कांता फाउंडेशन और मंथन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ज्ञान गंगा सम्मान-2022 के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और महानिदेशक सूचना एवं शिक्षा बंशीधर तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के रेडियो पार्टनर ओहो रेडियो और नालेज पार्टनर स्पर्श हिमालय रहे। राज्य से चुने गए शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को फाउंडेशन व सोसाइटी ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पौड़ी के माधवानंद पोखरियाल, जीजीआईसी देहरादून की सरिता भट्ट, हरिद्वार की रश्मि चौहान, उत्तरकाशी के प्रताप सिंह बिष्ट, पांथरी पांथर राजीव कुमार, नारी शिल्प देहरादून मोना बाली, टिहरी के राकेश उनियाल, पिथौरागढ़ के कमल किशोर, डोईवाला की कुसुम लता उप्रेती, देहरादून के जितेंद्र डिडोना, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. गार्गी पंत शुक्ला, उर्मिला मेहरा, नरेश सिंह नयाल, जोहरा और सोनिया जुनेजा, चिन्यालीसौड़ के संजय कुकसाल शामिल रहे।
इसके अलावा देहरादून की डॉ. पूनम शर्मा, कर्नल जसविंदर सिंह, तृप्ति चोपड़ा दून स्कॉलर्स, अनुज सिंह प्रकृति वैली देहरादून, बिंदु शर्मा आर्मी स्कूल क्लेमेंटटाउन, नीतू तोमर सनराइज एकेडमी, देवेंद्र पाल सिंह जीएनए एकेडमी देहरादून, अर्चना थापा ग्रीन लान देहरादून, जतिन सेठी पेेशल वीड कॉलेज, नीलम शर्मा इंडियन एकेडमी देहरादून, हेमेंद्र सिंह देहरादून वर्ल्ड, प्रतिभा शर्मा न्यू दून ब्लॉसम, कुसुम गुंसाई दून ब्लॉसम, अपेक्षा रावत सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी फार्मा कॉलेज भी शामिल रहे। इस मौके पर कुसुम कांता फाउंडेशन से विदुषी निशंक व मंथन वेलफेयर सोसाइटी से अमित पोखरियाल व पूजा पोखरियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें