फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तुम जल्दी आना...

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव के पांचवे दिन शहर में विभिन्न संगठनों व भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ विघ्नहर्ता को विदाई दी। इससे पहले विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना कर संकटों से मुक्ति की कामना की गई। इस मौके पर भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तुम जल्दी आना के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को हुई थी। भक्तों ने घरों व पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हर्ष्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया। रविवार को गणेश महोत्सव के पांचवें दिन बहुत से लोगों ने घरों व पंडालों में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति का गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के समीप बहने वाली तमसा नदी में विसर्जन किया। इससे पहले घरों व विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में पांच दिन तक गणपति की विधि-विधान से पूजा, भजन और आरती आदि का कार्यक्रम चला। गणपति बप्पा को विदाई देते हुए भक्तों में उत्साह के साथ प्रभु से दूर जाने की मायूसी भी साफ दिख रही थी। भक्त नाचते झूमते और रंग गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा को नदी तट पर विसर्जन के लिए पहुंचे।
भगवान गणेश को लगाया मोदक का भोग
शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से स्थापित गणेश मूर्ति का रविवार को विजर्सन किया गया। इससे पहले पंडाल में भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया गया। साथ ही कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भव्य आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का तमसा नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर मीनाक्षी गुप्ता, संजय गुप्ता, अर्चना गुप्ता, राजीव गुप्ता, संगीता गुप्ता, पवन गुप्ता, राकेश बंसल, प्रवण गुप्ता, श्वेता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें