फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरानी पेंशन के लिए 13 सितंबर को जुटेंगे शिक्षक-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) जनपद देहरादून की बैठक रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित एकता भवन में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही 13 सितंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष संतोष गड़ोही ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में विकासखंड रायपुर से रजनी रावत को कोषाध्यक्ष, डोईवाला से विजय बडोनी और रायपुर से जगबीर सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कालसी से विमल उनियाल को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गड़ोही ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना छलावा है। पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि 13 सितंबर को देहरादून में विशाल पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से शिक्षक और कर्मचारी शामिल होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, बैठक में विकासखंड रायपुर की महिला विंग का भी गठन किया गया। इसमें संगीता नौटियाल डिमरी को अध्यक्ष, सुनीता रावत को मंत्री, राखी बिष्ट को उपमंत्री और दिव्या शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। इससे कर्मचारियों को वंचित करना उनके बुढ़ापे का सहारा छीनने के समान है। एनएमओपीएस के जिला मंत्री विनोद मल्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों को जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें