फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले शिक्षकों-कर्मचारियों को दिया जाए तीन प्रतिशत डीए और बोनस : शिक्षक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री से राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को दीपावली से पहले तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और बोनस देने की मांग की है। संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए तीन प्रतिशत डीए की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान डीए का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट और प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर लंबे समय से महंगाई भत्ते की घोषणा और बोनस का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व की परंपरा के अनुरूप केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों को देती रही है। इसलिए इस बार भी केंद्र के अनुरूप तीन प्रतिशत डीए जारी किया जाना चाहिए, ताकि त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत मिल सके। संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल ने कहा, मांग पर शीघ्र अमल किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें