फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्रमाण के कारण पांच शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार

Fri, 17 Jun 2016 10:42 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में गलत अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त हो सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, पिछले चार साल से विभागीय जांच झेल रहे 81 शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जांच टीम को इनके अनुभव प्रमाण पत्र सही मिले हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि जिनके प्रमाण पत्र सही नहीं हैं, उनके खिलाफ सीईओ और नियुक्ति अधिकारी अपर निदेशक को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग में वर्र्ष 2012-13 में पौड़ी जिले के विभिन्न अशासकीय स्कूलों के 86 प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई। लेकिन नियुक्ति में अनुभव प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की शिकायत पर विभाग ने इनका वेतन रोक दिया था।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की जांच में लगभग 32 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी बताते हुए जिलाधिकारी ने शासन से इन्हें सस्पेंड करने की संस्तुति की थी। लेकिन शासन और महानिदेशालय स्तर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की जांच में अधिकतर शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सही पाए गए।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि केवल पांच शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सही नहीं है। नियुक्ति के लिए इन अध्यापकों को हाईस्कूल स्तर के अनुभव प्रमाण पत्र लगाने थे, लेकिन इनके अनुभव प्रमाण पत्र निचले ग्रेड (बेसिक) स्तर के हैं।

इन शहरों में भेजी गई थी जांच टीम
शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच के लिए हरियाणा, सहारनपुर, दिल्ली, मेरठ, इलाहाबाद आदि शहरों में जांच टीम भेजकर शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन


इनमें 30 से 35 शिक्षक वे हैं जिनकी नियुक्ति में अनुभव प्रमाण पत्र के अंक जोड़े नहीं गए, वहीं अन्य के प्रमाण पत्र सही मिले हैं। जिन पांच शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सही नहीं हैं उनके खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें