फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से गायब रहने वाले 20 गुरुजी होंगे सस्पेंड

Sat, 13 Dec 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबन की कार्रवाई के बावजूद शिक्षकों का स्कूलों से गायब रहने का सिलसिला नहीं थम रहा है। औचक निरीक्षण में एक बार फिर 20 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। दस स्कूलों में मिड-डे मील नहीं बनता पाया गया। अपर निदेशक महानिदेशालय सीमा जौनसारी ने बताया कि गैर हाजिर मिले शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिन स्कूलों में मिड-डे मील नहीं बन रहा था उनसे जवाब मांगा गया है। शिक्षा महानिदेशक राधिका झा के निर्देश पर जनपद एवं प्रदेश की टीमों ने प्रदेश के 1196 स्कूलों की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ शिक्षक एक-दो दिन से तो कुछ एक महीने से बिना सूचना के स्कूलों से गायब हैं।

बेसिक के ये शिक्षक मिले नदारद
शिक्षक का नाम------------------विद्यालय
जयंती जोशी------------------सिमल्खा बेतालघाट नैनीताल
विरेंद्र दत्त सेमवाल-------------भालसी उत्तरकाशी
सरोज बाला------------------कैथोली उत्तरकाशी
सत्यपाल सिंह------------------साधूनगर ऊधमसिंह नगर
तूलाराम गौनियाल---------------मनसारी पौड़ी
विनोद कुमार------------------थान थलीसैंण
अभिषेक देवरानी------------------बूंगीधार पौड़ी
अंजू रावत------------------उमरासू पौड़ी
सपना उप्रेती------------------गाजीवाली हरिद्वार
राकेश कुमार------------------लोलटी देहरादून
राजीव पुरी------------------कोटी देहरादून
दिवाकर सजवाण------------------खडखंडी देहरादून

माध्यमिक के ये शिक्षक मिले अनुपस्थित
माया सिंह------------------जीआईसी रुद्रप्रयाग
नंदा बल्लभ भट्ट------------जीआईसी धनियाकोट
श्वेता राणा------------------बोरागाड चमोली
नरेश कुमार------------------थिरपाक चमोली
गणेश प्रसाद नौटियाल------------------जीआईसी मसागांव पौड़ी
नीलम नैथानी------------------जीआईसी मसागांव पौड़ी
प्रेम शंकर जौहरी------------------ओखलाखाल चमोली
श्याम सिंह------------------ओखलाखाल चमोली

यहां नहीं बन रहा था मिड-डे मील
जांच में पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय धानी, मयखंडा और जीआईसी रुद्रप्रयाग, बेला पौड़ी, सुनाउ चमोली, नराया, अष्टाड, डाकरा व कोल्दा देहरादून में मिड-डे मील नहीं बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें