फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने पर शिक्षक निलंबित, कई और पर भी गिर सकती है गाज

Sat, 09 Mar 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर/खटीमा
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

जीजीआईसी शक्तिफार्म से हाईस्कूल गणित की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल गायब होने पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में खलबली मची है। सीईओ ऊधमसिंह नगर की रिपोर्ट के आधार पर मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक ने बंडल खोने के आरोपी सहायक अध्यापक बोधीराम को निलंबित करते हुए उन्हें रुद्रपुर स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बोर्ड की समिति मौके पर जाकर पड़ताल में जुट गई है। इसके अलावा अपर निदेशक मुकुल सती ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जीजीआईसी शक्तिफार्म के परीक्षा केंद्र में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई थी। केंद्र पर पंजीकृत 39 में से 38 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल थारू इंटर कॉलेज स्थित उप संकलन केंद्र पर लाने की जिम्मेदारी जीआईसी गुरुग्राम शक्तिफार्म के सहायक शिक्षक बोधीराम की थी। उन्होंने देर रात कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि वह उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल बस (यूपी14 एन 5900) से ला रहे थे कि झनकट-खटीमा के बीच बंडल गुम हो गया।

रामनगर बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर सचिव एनसी पाठक, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, सीईओ अशोक कुमार और अन्य अधिकारी शक्तिफार्म जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पहुंचे। गायब बंडल में 38 कॉपियां थीं। इन 38 परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में है। यदि कॉपियां नहीं मिलीं तो इन परीक्षार्थियों को पुन: परीक्षा देनी पड़ सकती है। हालांकि इसका फैसला बोर्ड की परीक्षा समिति ही लेगी। अभी बोर्ड के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल इस समय बोर्ड अधिकारियों का ध्यान किसी तरह बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को खोजने पर है। अधिकारियों ने शक्तिफार्म में डेरा डाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उत्तर पुस्तिकाओं का गायब होना बड़ी चूक है। अन्य दोषियों की भी भूमिका जांचने के लिए जांच समिति बनी है। जांच समिति की रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उन सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हर कोई खुद को संभावित कार्रवाई से बचाने में जुटा है।
 
शक्तिफार्म में ही शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी 
खटीमा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गुमशुदगी तो दर्ज कर ली थी, लेकिन शुक्रवार सुबह सीईओ के निर्देश पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे शिक्षकों से खटीमा पुलिस ने शक्तिफार्म चौकी में केस दर्ज कराने को कहा। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि सहायक शिक्षक की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट शक्तिफार्म पुलिस चौकी में ही दर्ज कराई जाए। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए संबंधित अधिकारी शक्तिफार्म गए। इधर, सीईओ अशोक कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि सहायक अध्यापक ने डेढ़ बजे कॉलेज से बंडल उठाया था, जिसे उप संकलन केंद्र में जमा नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें