फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान मंच तक पहुंच गए शिक्षक,  व्यवधान डालने पर किया गया जवाब तलब

Mon, 19 May 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान विद्यालय के शिक्षक मंच तक पहुंच गए। इस दौरान किए उनके व्यवहार पर उन्हें जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान व्यवधान डालने पर शिक्षक का जवाबतलब किया गया है। अपर शिक्षा निदेश (मा.शि) गढ़वाल मंडल पौड़ी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री के उद्धबोधन के दौरान शिक्षक द्वारा मंच पर बिना किसी पूर्वानुमति के ऐसे प्रश्न उटाए गए जोकि इस कार्यक्रम में शामिल नहीं थे। साथ ही शिक्षक का वक्तव्य भी मर्यादित नहीं था। 

विज्ञापन


दरअसल, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार के वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे थे। समारोह के शुभारंभ पर शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं। जिस पर विद्यालय के शिक्षक ललित मोहन सती मंच तक पहुंच गए।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार, सभी से की जा रही है पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं। सालों से शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सती को रोकने की कोशिश की। वहीं शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानाचार्य भर्ती मामला न्यायालय में गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें