फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीचर ने मुझे कपड़े उतारने को कहा, मैंने मना किया तो उन्होंने खुद मेरे कपड़े उतार दिए'

Fri, 04 Aug 2017 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्रा - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
'टीचर ने मुझे सबके सामने कपड़े उतारने को कहा। जब मैंने मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया और जबरदस्ती मेरे कपड़े उतार दिए।' यह कहना है उस पीड़ित छात्रा का जिसे टीचर ने कपड़े उतरवाकर स्कूल में घुमाया था।
विज्ञापन


शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में सामने आए इस घिनौने कृत्य की चारों और भर्त्सना की जा रही है। 

वहीं इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि मामला सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मैंने उक्त टीचर को उसके इस कृत्य के डांटा और सस्पेंड कर दिया है।

मामला रुड़की के लंढौरा स्थित एक स्कूल का है जहां टेस्ट में कम नंबर आने पर तीन छात्राओं को कपड़े उतारकर स्कूल परिसर में घुमाने वाली आरोपी शिक्षिका को कॉलेज से निकाल दिया गया है। वहीं पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्राओं को सजा देने के लिए उन्हें कपड़े उतारकर स्कूल परिसर में घुमाया

teacher demo pic
जेपी नेशनल इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा छह की शिक्षिका ने अंग्रेजी का टेस्ट लिया था। टेस्ट में तीन छात्राओं के नंबर कम आए थे।

कम नंबर आने पर शिक्षिका की ओर से छात्राओं को सजा देने के लिए उन्हें कपड़े उतारकर स्कूल परिसर में घुमाया गया था। मामले की जानकारी परिजनों को लगने पर उन्होंने स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया था।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मंगलवार को स्कूल में पहुंच गई थी। जिस पर हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने बमुश्किल शांत किया था, लेकिन बाद में दो छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ इस अमानवीय व्यवहार पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
 
विज्ञापन

आरोपी शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया गया

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार की रात में ही विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन बुधवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से आरोपी शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया गया।

वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस की ओर से पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। बयान दर्ज होते ही पुलिस के जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज देंगे।

प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान दर्ज करने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।  
- सुरेश बलोंदी, चौकी प्रभारी, लंढौरा 

आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निकाल दिया गया है। इस तरह का मामला वैसे था नहीं, लेकिन फिर भी वह जांच कराएंगे। जांच में अगर सही पाया जाता है तो शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।  
- एके जैन, चेयरमैन  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें