फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षक भर्ती...सभी जिलों में एक ही दिन होगी काउंसलिंग, भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

Fri, 07 Jun 2024 09:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शिक्षक भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी दो जगह से आवेदन न कर सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराई जाए।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की तीन हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने यमुना कालोनी स्थित आवास पर हुई बैठक में अधिकारियों को जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षक भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी दो जगह से आवेदन न कर सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराई जाए। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन मांगे जाए। मंत्री ने सहायक अध्यापक एलटी के लिए होने वाली भर्ती की भी जानकारी ली। इस संबंध में उन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से बात की।

बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों पर भी चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा, तबादला प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पात्र शिक्षकों के तबादले किए जाएं। शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक के शिक्षकों की सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें...धोखा:  ‘मेरा पति समलैंगिक है, रात को लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश’...युवती बोली- संस्कारी लड़का निकला ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब होने वाली भर्ती में बीएड और एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड कर चुके अभ्यर्थी ही शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें