फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति में मनमानी पर धरने का ऐलान

Fri, 19 Feb 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में मनमानी का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने इसके विरोध में 24 फरवरी को सीईओ कार्यालय में धरने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


महेशानंद बालिका इंटर कॉलेज माजरा में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में चहेतों को नियुक्ति के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। जहां अधिकारी दबाव नहीं बना पा रहे हैं, वहां नियुक्तियों में अनावश्यक आपत्तियां लगाई जा रही हैं।

जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल बंदी की कगार पर हैं, लेकिन अपने चहेतों की नियुक्ति के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया जा रहा है। मामले से कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, इसके बाद भी मनमानी जारी है।
विज्ञापन


बैठक में जिला अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, जिला मंत्री अनिल नौटियाल, उपाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, एलएम सकलानी, जेपी बहुगुणा, आरसी शर्मा, दिनेश डोबरियाल, महावीर मेहता, जेपी जगूड़ी, आरएल उनियाल, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, न ही सीईओ कार्यालय से नियुक्ति में किसी तरह का हस्तक्षेप किया जा सकता है।
- एमपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें