कई दिनों से अज्ञात लोग भी कर रहे थे पीछा
देहरादून से पहले डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहा। आरोप है कि अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया है। उनका कहना है, कई दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा भी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: चमोली के छिनका में बंद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला, पहाड़ी से अभी भी छिटक रहे पत्थर
रोडवेज की बस में यदि ऐसी कोई घटना हुई तो यह गंभीर है। अगर इसमें परिचालक की भूमिका मिली तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम