मसूरी-चकराता मोटर मार्ग पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक टीचर की मौत हो गई।
बताया गया कि आश्रम पद्घति लागा पोखरी स्कूल में पढ़ाने वाले दो शिक्षक साप्ताहिक छुट्टी के बाद सोमवार को मारुति कार में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। कालसी-चकराता मोटर मार्ग बंद होने के कारण दोनों मसूरी-चकराता मोटर मार्ग से स्कूल जा रह थे। कि तभी कोहीनूर धार के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई और एक बैंड से दूसरे बैंड पर जा गिरी।
हादसे में सामाजिक विज्ञान के शिक्षर प्रकाश चंद्र कोटनाला (40) की मौत हो गई और गणित के शिक्षक बालम सिंह नेगी पुत्र स्व. डीएस नेगी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक को सीएससी साहिया में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि यह हादसा सुबह करीब सवा 11 बजे हुआ। दोनों अपने घर हरबर्टपुर से स्कूल की तरफ आ रहे थे।