फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च : भगत सिंह कोश्यारी

विज्ञापन
सहसपुर ​स्थित गुरूराम राय इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में उप​स्थित पूर्व राज्यपाल भगत सि - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
सहसपुर स्थित गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रधानाचार्य डाॅ. रविंद्र सैनी के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सबसे बड़ा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानाचार्य को विदाई पत्र भी भेंट किया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह पूरा जीवन समाज को सही दिशा दिखाने का काम करता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य डा. रविंद्र सैनी के छात्र-छात्राओं के लिए किए गए प्रयासों व साहित्य की सेवा के लिए उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य को विदाई पत्र सौंपा। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की पुस्तक ए सिंपल वे टू लर्न इंग्लिश का विमोचन भी किया।

समारोह में पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट व विश्व जन जागृति मिशन अस्तित्व एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक डॉ. आशीष सेमवाल, विद्यालय के सह प्रबंधक चंद्र मोहन पयाल, जयंत कुमार सिंह, प्रदीप डबराल, राम लखन गैरोला, जितेंद्र सैनी, अनमोल सैनी, अशोक सैनी, प्रतिभा पाठक, दमयंती परिंदयाल, अर्जुन कोहली, रघुनाथ सैनी, नीरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें