फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक बनकर छात्रा की टीसी कटाने पहुंची निजी स्कूल की शिक्षिका, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान 

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/पिरान कलियर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की के एक निजी स्कूल की शिक्षिका बच्ची की अभिभावक बनकर टीसी कटाने पहुंच गई। इसकी वजह जानकर आप हैरान रह गए। निजी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाए जा सकते हैं, इसका एक उदाहरण सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरान कलियर में देखने को मिला।

विज्ञापन


हालांकि, संदेह होने के कारण टीसी नहीं काटी गई। बाद में पता चला कि वह सरकारी विद्यालय से नाम कटाकर अपने निजी स्कूल में बच्ची को दाखिला दिलाना चाह रही थी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरान कलियर में कुछ दिनों पहले अभिभावकों ने एक बच्ची का कक्षा नौ में कराया था।


इसके बाद से बच्ची स्कूल आ रही थी, लेकिन सोमवार को अचानक वह एक महिला के साथ स्कूल पहुंची। महिला ने खुद को बच्ची की चाची बताते हुए उसकी टीसी कटाने को कहा, लेकिन स्कूल की शिक्षिका शालिनी को महिला पर कुछ शक हुआ। क्योंकि, महिला हिंदू समुदाय से थी जबकि बच्ची मुस्लिम है। काफी गहमागहमी के बाद विद्यालय में मौजूद में शिक्षकों ने टीसी कटाने से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला वापस लौट गई। शिक्षिका शालिनी ने बताया कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई है। जल्द ही प्रकरण की लिखित शिकायत की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गोविंदराम जयसवाल ने बताया कि टीसी के लिए सिर्फ अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद तीन दिन में टीसी दी जाती है। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो जांच कराकर महिला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

बच्चे बोले, घर आकर दाखिले का बनाती है दबाव
शिक्षिका शालिनी के अनुसार, महिला के लौटने के बाद स्कूल के बच्चों ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और अभिभावकों को अपने स्कूल में दाखिला लेने के लिए दबाव बनाती रहती है। इस बच्ची को भी अपने स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए टीसी कटाने पर जोर दे रही थी। वहीं, कुछ बच्चों का कहना था कि महिला उनके घर आकर भी अपने स्कूल में दाखिला लेने के बात कह चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें