फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम हॉल में टीचर को छात्र के पास मिली एक ऐसी चीज, जिसे देखते ही मच गया हडकंप

Thu, 21 Sep 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जाम हॉल में टीचर को छात्र के पास से एक ऐसी चीज म‌िली ज‌िसे देखते ही वहां हड़कंप मच गया। टीचर को पहले देखते ही यकीन नहीं हुआ इसके बाद वहां जो बखेड़ा खड़ा हुआ अब छात्र पछता रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आनलाइन परीक्षा शुरू होने से पहले तलाश के दौरान एक अभ्यर्थी के पास से ब्लू-टूथ डिवाइस, पैन ड्राइव और चिप बरामद की गई है।

आरोपी युवक इन इलेक्ट्रानिक डिवाइस के माध्यम से नकल करने की फिराक में था। आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परीक्षा निरीक्षक अधिकारी डा. नरेश चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवालिक नगर स्थित अवरत इंस्टीट्यूट सोसाइटी में 10 से 11.30 बजे के बीच एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तलाशी के दौरान एक अभ्यर्थी के शूज से ब्लूटूथ डिवाइस, पैन ड्राइव और अंगुठे में लगाई एक चिप बरामद की गई। डा. चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक बरामद किए गए इन इलेक्ट्रानिक डिवाइसों के माध्यम से एसएससी की आनलाइन परीक्षा में नकल करने की फिराक में था।

उन्होंने बताया कि खेकडा जिला बागपत के रहने वाले आरोपी नितिन को पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 216 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 76 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।  

आरोपी युवक ने बताया कि अंगुठे में लगाई गई चिप को वह अपने कान में लगा लेता। इसके बाद उस पर फोन आता। इसके माध्यम से वह प्रश्नों को हल कर देता। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये देने थे। नितिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह इलेक्ट्रानिक डिवाइस दस हजार में बागपत के एक युवक से खरीदी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें