एग्जाम हॉल में टीचर को छात्र के पास से एक ऐसी चीज मिली जिसे देखते ही वहां हड़कंप मच गया। टीचर को पहले देखते ही यकीन नहीं हुआ इसके बाद वहां जो बखेड़ा खड़ा हुआ अब छात्र पछता रहा है।
दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आनलाइन परीक्षा शुरू होने से पहले तलाश के दौरान एक अभ्यर्थी के पास से ब्लू-टूथ डिवाइस, पैन ड्राइव और चिप बरामद की गई है।
आरोपी युवक इन इलेक्ट्रानिक डिवाइस के माध्यम से नकल करने की फिराक में था। आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परीक्षा निरीक्षक अधिकारी डा. नरेश चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवालिक नगर स्थित अवरत इंस्टीट्यूट सोसाइटी में 10 से 11.30 बजे के बीच एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली जा रही थी।