फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में वाहन चालक की मौत

Sun, 03 Sep 2023 12:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग

सार

आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास एक टैक्सी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
चमोली में खाई में गिरा वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। लोगों को घटना का पता सुबह चला। जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक जीप गैरसैंण से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: सुमेरु पर्वत से आया एवलांच, लोग बनाने लगे वीडियो, कई बार सामने आ चुकी यहां ऐसी घटना
विज्ञापन


घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक सवार था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें