फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में सवारियां उतारने वाले टाटा मैजिक संचालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शहर में अब बीच रास्ते सवारियों को उतारना या निर्धारित रूट पूरा न कराना टाटा मैजिक संचालकों को भारी पड़ेगा। आरटीओ ने बृहस्पतिवार को मैजिक के दोनों रूटों का निरीक्षण किया। संचालकों को सख्त हिदायत दी कि अगर उन्होंने निर्धारित रूट पूरे न किए तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, रूट नंबर 12 सैनिक कालोनी से पथरिया पीर मैजिक संचालित होते हैं। इनका रूट कारगी चौक से दून विश्वविद्यालय होते हुए बंजारावाला व आईएसबीटी तक है। जबकि टाटा मैजिक चालक इस रूट को पूरा नहीं करते। वह कारगी चौक से घंटाघर को वापस मैजिक घुमा देते हैं, जिससे सवारियां परेशान होती हैं। इसी प्रकार, सैनिक कालोनी, पथरिया पीर, कालीदास रोड होते हुए दिलाराम चौक और वहां से ईसी रोड होते हुए कारगी तक टाटा मैजिक का संचालन होना चाहिए। जबकि यहां चालक कारगी चौक से सवारियां भरते हैं और सर्वे चौक पर छोड़कर वापस घुमा देते हैं। कालीदास रोड नहीं जाते। लोगों ने आरटीओ को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि वह मनमर्जी का किराया वसूल करते हैं। इन शिकायतों के आधार पर आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने टाटा मैजिक संचालकों को हिदायत दी कि वह शुक्रवार से पूरे रूट पर वाहन चलाएं अन्यथा उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की सिफारिश कर दी जाएगी।
डग्गामार वाहनों के खिलाफ आज से फिर अभियान
आरटीओ देहरादून के क्षेत्र में चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुक्रवार से फिर बड़े स्तर पर अभियान शुरू होने जा रहा है। आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि डग्गामार वाहनों के दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी देहरादून से संचालित होने वाली कई डग्गामार बसों को आरटीओ ने सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें