फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताशी-नुंग्शी देंगी बेटी बचाने का संदेश

Thu, 22 Jan 2015 12:34 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सात सर्वोच्च चोटियों और दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराने वाली जुड़वां बहनें ताशी और नुंग्शी अब बेटी बचाने के अभियान से जुड़ने जा रही हैं।
विज्ञापन


दोनों बहनों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ‘बेटी बचाओ अभियान’ का ‘ब्रांड अंबेसडर’ बनाने जा रहा है। देहरादून जिले से इसकी शुुरूआत होगी। स्वास्थ्य विभाग की 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दोनों बहनों को अभियान से जोड़ने की योजना है। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी दून में दोनों बहनों को सम्मानित कर इसकी शुरूआत करेंगे।

अभियान के तहत दोनों बहनें कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न समान अधिकार देने आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ताशी नुंग्शी ने दिखा दिया कि अगर बेटियों को सही परवरिश और बढ़ावा मिले तो वे बेटों से किसी तरह कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे ऐसे अभिभावकों की भी आंख खोलती हैं जो बेटियों को जन्म से पहले ही मार देते हैं और जन्म हुआ तो उन्हें बेटों की तुलना में उपेक्षित रखते हैं।

बालिका दिवस पर ताशी-नुंग्शी को अभियान से जोड़ने की तैयारी है। उनसे बात भी कर ली गई है। दोनों बहनें लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
- डॉ. एसपी अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून

ताशी-नुंग्शी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों बहनें अभिभावकों के लिए मिसाल हैं, बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। प्रादेशिक अभियान से भी इन्हें जोड़ेंगे।
- डॉ. अनूप डिमरी, संयुक्त निदेशक, पीसी-पीएनडीटी अभियान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें