फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाउंडेशन का काम देख सांसद हुए गदगद, करेंगे सहयोग

Sun, 15 May 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यों में अपना सहयोग देने की जताई इच्छा
  • गांव में मंदिर और मुख्य मार्ग तक टूटे रास्ते को बनवाने का दिया आश्वासन 
विज्ञापन
सांसद तरुण विजय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बांदल वैली में किए जा रहे कार्यों का राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में बनाए गए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गांव की समस्याओं को जाना। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए अपना सहयोग देने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को अपनी निधि से गांव में विकास कार्य करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सांसद के सामने रखी समस्याएं
शनिवार को बांदल घाटी में राज्यसभा सांसद तरुण विजय के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्याओं को रखा। ग्राम प्रधान सरखेत आरती, नमनी देवी, उर्मिला देवी आदि ने कहा कि आपदा के बाद से गांव में बेहद नुकसान हुआ। मुख्य मार्ग तक गांव को जोड़ने वाले रास्ते टूटने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही।

इसके अलावा उन्होंने गांव में मंदिर न होने की बात भी कही। राज्यसभा सांसद ने मुख्य मार्ग तक टूटे हुए रास्ते का निर्माण जल्द कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इसके साथ ही उन्होंने गांव में मंदिर भी बनवाने की घोषणा की। आपदा के बाद वैली में कई रास्ते मुख्य मार्ग तक टूट चुके थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन गांव में पुल का निर्माण करवाया। इसके निर्माण की गुणवत्ता को देखते हुए राज्यसभा सांसद ने अन्य पुलों को भी इसी की तर्ज पर बनाने की बात कही। जल्द ही वह कार्यों को धरातल पर उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें