फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी, परिकर वार मेमोरियल का श्रेय, मैं तो राम की गिलहरी'

Mon, 02 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांसद तरुण विजय - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा सांसद एवं युद्ध स्मारक समिति शौर्य के अध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि उनके पास कई ऐसे पत्र मौजूद हैं, जिन्हें अन्य दल के कुछ वरिष्ठ लोगों ने रक्षा मंत्रालय को भेज कर शौर्य स्थल के निर्माण में बाधा डालने का प्रयास किया था। युद्ध स्मारक के शिलान्यास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री मनोहर परिकर को ही जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट को जन्म दिन की बधाई देते हुए इस कार्य में उनके सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि वे अपनी सांसद निधि से 20 प्रतिशत से अधिक धनराशि सैनिक परिवार बाहुल्य गांवों में व्यय करेंगे।

वार मेमोरियल के भूमि पूजन के लिए स्थानीय पूर्व सैनिक संगठनों की बधाई स्वीकार करते हुए तरुण विजय ने कहा कि यह उन सैनिक संगठनों के समर्थन और सतत दबाव बनाए रखने का ही परिणाम है। उन्होंने तो भगवान राम की गिलहरी की तरह अपने कर्तव्य का निर्वाह मात्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें