ज्याेतिष सम्मेलन काे संबाेधित करतीं मशहूर ज्याेतिषाचार्या जया मदान
- फोटो : file photo
पिछले साल ज्योतिष महाकुंभ 2017 के दौरान दुनिया की मशहूर टैरोकार्ड रीडर जया मदान ने कुछ टिप्स दिए थे। उन्होंने बताया था अगर आप इस तरह से अपने दिन की शुरुआत करें तो आपका दिन शुभ होगा।
जया मदान ने कहा था कि सुबह उठते हुए हम जिस पैर को सबसे पहले धरती पर रखते हैं, उस पैर को मूवमेंट करें।
जैसे अगर बांया पैर रखें तो विषम संख्या में पैर को उतनी बार उठाएं और रखें। जैसे 1,3 और अगर दांया पैर रखें तो 2, 4। फिर देखिए, आपका दिन अच्छा बीतेगा।
कोई व्यक्ति हमारी बात समझ नहीं पा रहा है तो उसे समझाने का भी एक तरीका है। इसके लिए उसे उसी की भाषा में समझांए। और उसके हाथ के मूवमेंट की तरह अपना वही हाथ उठाकर बात करें। अगर उसने अपना बायां हाथ उठाया है तो आप भी बाएं हाथ को उठाकर बात करें।