सुरंग में हैवी ड्रिल मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार को देर शाम सात बजे तक मशीन ने सुरंग में लगभग साढ़े चार मीटर तक छेद (ड्रिल) कर दिया है। छेद 12 मीटर तक किया जाना है। गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने बताया कि रात तक कैमरा एसएफटी टनल में भेज दिया जाएगा। यदि टनल में मलबा निकला तो चुनौतियां सामने आ सकती हैं। यदि मलबा नहीं मिला तो जल्द ही फंसे लोगों तक पहुंच सकते हैं।
शनिवार को कब क्या क्या हुआ
- सुबह 10.30 मिनट पर सुरंग में ड्रिल कार्य शुरू
- 11.30 बजे ड्रिल मशीन में मैकेनिकल प्रॉब्लम आई, लोडर से मलबा हटाने का काम हुआ शुरू।
- दोपहर 12 बजे फिर छोटी ड्रिल मशीन से सुरंग में छेद करने का काम हुआ।
- शाम 4 बजे हैवी ड्रिल मशीन सुरंग में पहुंची।
- शाम 5 बजकर 10 मिनट पर हैवी ड्रिल मशीन से हुआ काम।
- शाम 7 बजे तक ड्रिल मशीन ने साढ़े चार मीटर तक किया छेद। साढ़े सात मीटर छेद करना शेष। ड्रिल कार्य जारी।