फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में तांत्रिक ने चिता संग किया ऐसा, अस्थियां लेने पहुंचे घरवाले तो राख देखकर उड़ गए होश

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (भगवानपुर)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

श्मशान घाट में तांत्रिकों की तंत्र साधना के लिए चिता से खोपड़ी ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के दो दिन बाद परिजन फूल चुगने श्मशान घाट पहुंचे तो चिता की राख खुर्द बुर्द थी।

विज्ञापन


परिजनों ने वहां रहने वाले फक्कड़ बाबा से इस बाबत पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। शक के आधार पर परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने दो तांत्रिकों के नाम उगले। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है।

भगवानपुर निवासी राजबीर सिंह ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रेखा सैनी की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसी दिन श्मशान घाट ले जाकर उनका दाह संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को जब मृतक महिला के परिवार वाले फूल चुगने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो वहां चिता की राख को खुर्दबुर्द हुआ पाया। ध्यान से देखने पर पता चला कि गर्दन से ऊपर की हड्डियां गायब हैं। 

विज्ञापन

यह देख परिवार के लोग दंग रह गए। उन्होंने श्मशान घाट में रहने वाले एक फक्कड़ बाबा से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। राजबीर सिंह का दावा है कि पूछताछ के दौरान श्मशान घाट में बने कमरे के अंदर से निकलकर बाबा भागने लगे। 

परिवार वालों और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। बाबा जंगल के रास्ते भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने फक्कड़ बाबा को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही मृतका के पति राजबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों तांत्रिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्यवाहक एसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि हिरासत में लिए गए फक्कड़ बाबा से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसने दो अन्य फक्कड़ बाबाओं के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, चर्चा है कि अंतिम संस्कार के दौरान उक्त दोनों बाबा गांव के आसपास देखे गए थे। बताया जा रहा है तंत्र साधना के लिए मृतका की खोपड़ी को ले जाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें