रुद्रपुर से किच्छा जा रहे सवारियों से भरे टेंपो को लालपुर में टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हुई और 08 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा किच्छा के सरकारी अस्पताल और रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल महिला द्रोपा (50) निवासी संजयनगर रुद्रपुर की मौत हो गई है।