फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur-Pithoragarh Highway: ट्रक और एसएसबी की बस में टक्कर, चार जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 Sep 2022 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर

सार

एसएसबी की यह बस फायरिंग के प्रशिक्षण के लिए बनबसा जा रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक जवान को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर सूखीढांग के पास एसएसबी की बस और ट्रक की टक्कर में एसएसबी के चार जवान घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल एक जवान को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


चंपावत स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी में शनिवार को फायरिंग होनी है। इसके लिए शुक्रवार शाम एसएसबी की बस जवानों को लेकर चंपावत से कमलपथ आ रही थी। इसी दौरान सूखीढांग के पास सामने से आ रहे कैंटर से बस की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 42 में से चार जवान घायल हो गए। इनमें प्रवीण कुमार (25) पुत्र उमा शंकर, अरुण (31) पुत्र फिरते, संतोष कुमार (30) पुत्र बिहारी शाह और प्रेम (45) शामिल हैं।

Badrinath Highway: अलकनंदा में समाया चमोली जा रहा डंपर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चल्थी से पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को टनकपुर अस्पताल भेजा। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण प्रेम को हल्द्वानी रेफर किया गया है जबकि शेष तीन जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


तेज गति में 12 वाहनों का चालान हुआ 
परिवहन विभाग ने स्पीड रडार गन के जरिए तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित गति सीमा से तेज चल रहे 12 वाहनों का चालान किया गया। हल्के वाहन पर दो हजार और भारी वाहन चालकों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। तीन माह तक चालक का लाइसेंस निलंबित रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें