फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला फंसने से चार घंटे बंद रहा टनकपुर-चंपावत मार्ग, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम, डीएम भी फंसे

Mon, 08 Jul 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर 
विज्ञापन
ट्राला फंसने से लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निर्माणाधीन टनकपुर-चंपावत बारहमासी सड़क पर मलबा गिरने से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। शनिवार की शाम टिपन टॉप के समीप सड़क का किनारा धंसने से पोकलैंड लदा एक ट्राला खाई में गिरने से बचा।

विज्ञापन


ट्राला सड़क पर फंसने से करीब चार घंटे यातायात बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। चंपावत से टनकपुर जा रहे डीएम एसएन पांडेय जाम में फंस गए। 

सूचना मिलने पर टनकपुर के एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, राजस्व उप निरीक्षक दीपक साही, हरीश आर्य के साथ आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने यात्रियों को पानी की बोतलें, बिस्कुट आदि वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढे़ नौ बजे ट्राला निकालने के बाद यातायात सुचारु हुआ। उधर, पहाड़ में हो रही बारिश के बाद टनकपुर चंपावत बारहमासी सड़क पर स्वांला के पास चट्टान दरकने से काफी मलबा आ गया।

एनएच कर्मचारियों को सड़क को खोलने में ढाई घंटे लग गए।  सड़क बंद होने कारण दोनों तरफ भारी जाम लग गया। इस बीच सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे और यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें