फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता विफल, आज बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करेंगे दुकानदार

विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित जाखन पुलिस चौकी के पास धरने पर बैठे राजपुर व्यापार मंडल के व्यापारी ।
विज्ञापन
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के नोटिस के खिलाफ दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार दोपहर दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की, लेकिन वार्ता विफल रही। इसके चलते दुकानदारों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के व्यापारी मंगलवार को भी जाखन स्थित पुलिस चौकी के पास धरने पर बैठे। दुकानदारों का कहना था कि एमडीडीए नोटिस के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहा है। इस दौरान दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन किया और एमडीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की। बातचीत के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया। साथ ही नियमों में राहत नहीं देने की बात कही। कंपाउंडिंग कराने पर ही फ्रंट सेटबैक छोड़ने पर 30 प्रतिशत तक की छूट देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के जरिये कंपाउंडिंग से राहत देने की बात कही। इसके लिए दुकानदारों को हर हाल में 31 दिसंबर तक कंपाउंडिंग करानी होगी।
इस आश्वासन पर जीएसएस रोड, मोहब्बेवाला, बंजारावाला क्षेत्र के दुकानदार संतुष्ट दिखे, लेकिन राजपुर क्षेत्र के दुकानदार असंतुष्ट दिखे। दुकानदारों का कहना था कि कंपाउंडिंग कराने पर छोटी दुकानें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो जाएगा। इसके बाद दुकानदारों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने का फैसला लिया है। कहा कि सरकार जब तक दुकानदारों के पक्ष में अध्यादेश नहीं लाती है, आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान विपिन नागलिया, सुनील मेसोंन, मीत अग्रवाल, बृजलाल बंसल, डीडी अरोड़ा, दीपक गुप्ता, कुलभूषण अग्रवाल, विजेंदर थपलियाल, इकबाल हुसैन, जगदीश चौहान, राजीव अरोड़ा, चेतन ओबेराय, राजेश, प्रेम साहू, अनुज सक्सेना, तरुण ओबेराय, राजीव अरोड़ा, चेतन ओबेराय, राजेश, प्रेम साहू, अनुज सक्सेना, तरुण ओबेराय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कांग्रेस ने समर्थन दिया, बंद की चेतावनी
देहरादून। दुकानदारों के आंदोलन को लेकर सियासत भी होने लगी है। सियासी पार्टियां इस मुद्दे को लपकने में लग गई हैं। इसी कड़ी में उक्रांद, उत्तराखंड नवनिर्माण सेना के बाद अब कांग्रेस ने भी राजपुर क्षेत्र के दुकानदारों के आंदोलन को समर्थन दिया है। कांग्रेस महानगर नगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने मंगलवार को दुकानदारों से मुलाकात की और उनके साथ खड़ा होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही एमडीडीए ने नोटिस वापस नहीं लिया तो बंद किया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री का समय नहीं मिलने के कारण दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें