देश में तालिबान का समर्थन करने वालों के खिलाफ देशद्रोही के तहत हो मुकदमा दर्ज : केन्द्रीय वक्फ पर?
- फोटो : MUSSOORIE
भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के केंद्रीय वक्फ परिषद के सदस्य रईस खान पठान ने कहा कि देश में तालिबान का समर्थन करने वाले लोग भी देशद्रोही हैं। उनके खिलाफ भी वही कार्रवाई होनी चाहिए जो एक देशद्रोही के खिलाफ होती है। उन्होंने कहा कि तालिबान एक आतंकी सगंठन है उसका समर्थन उचित नहीं है। कहा कि तालिबान ने एक मुल्क पर कब्जा कर लिया है, ये पूरी दूनिया के लिए शर्म की बात है। रईस खान पठान ने मसूरी के अंडाखेत क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड से जुड़े कुछ लोगों पर वक्फ संपति पर काबिज लोगों को परेशान करने की शिकायत मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जों को खाली कराने पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर अचल भाटिया, कामिल अली, एहसान, रोशनी रावत, हसीन अहमद, जुबैद, रिजवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद