फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीजेएम हैम्पटन कोर्ट में टैलेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। सीजेएम हैम्पटन कोर्ट में टैलेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 श्रेणियों में छात्र-छात्राओं ने सलाद बनाना, बिना ईंधन के खाना पकाना, मेहंदी डिजाइनिंग, नृत्य, गायन, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, बीट बॉक्सिंग, वाद्य यंत्र प्रदर्शन, एकल अभिनय, बैंड प्रस्तुति, मॉडलिंग, मिट्टी के बर्तन व ग्लास पेंटिंग बनाने में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सीजेएम हैम्पटन कोर्ट में टैलेंट शो प्रतियोगिता में मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में पुष्पा पडियार, चित्रा बिजल्वाण और अंचला डोभाल शामिल रहीं। कार्यक्रम विद्यालय की ओर से सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिस्टर सुपीरियर सिस्टर अनीता मैथ्यू, स्कूल कोऑर्डिनेटर रेखा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें