फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व राष्ट्रपति परिवार संग पहुंचे मसूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नि सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ दो दिवसीय यात्रा पर मसूरी पहुंचे हैं। मसूरी पहुंचने पर उद्योगपति किशोर काया, मधु काया ने पूर्व राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति ने उत्तराखंड लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत लोक संस्कृति का आनंंद लिया। पूर्व राष्ट्रपति अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मसूरी के एक निजी होटल में मना रहे हैं। 30 मई 1974 को उनका विवाह सविता कोविंद के साथ हुआ था। उद्योगपति किशोर काया ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति दिन में होटल पहुंचे और लंच करने के बाद आराम करने चले गए। कहा आज उनकी 51वीं सालगिरह है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने कड़ी की है। सभी जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें